फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instructions to check use of police vehicle in distributing food in Jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: भाजपा की रैली के दौरान भोजन बांटने में पुलिस वाहन के इस्तेमाल की जांच के निर्देश

Sun, 28 Apr 2019 03:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to check use of police vehicle in distributing food in Jammu and kashmir
राम माधव (फाइल फोटो)

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में भाजपा की रैली के दौरान भोजन के पैकेट बांटने के लिए पुलिस के वाहन का कथित रूप से इस्तेमाल किए जाने के मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए। दरअसल, इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग जिले के खन्नाबल इलाके में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान जनसभा वाले स्थान पर जम्मू कश्मीर पुलिस की एक सफेद रंग की जिप्सी (जेके02बीए-4558) का इस्तेमाल भाजपा की जनसभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं में भोजन के पैकेट और फल बांटने के लिए किया गया। ऐसा वायरल वीडियो और फोटो में दिख रहा है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जिप्सी के आसपास अपना भोजन लेते भी दिख रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो में जो गाड़ी दिख रही है वह एक संरक्षित व्यक्ति के स्कॉर्ट कर्मियों को ले जाने के लिए तैनात की गई थी। उन्होंने बताया कि इस वाहन को संरक्षित व्यक्ति से वापस ले लिया गया है और जिप्सी के ड्राइवर को अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीटर पर उमर ने दागे व्यंग बाण
इस घटना को लेकर नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तीखा व्यंग्य बाण दागा। कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस केवल भोजन वितरण तक ही राजनीतिक दल को सहायता करेगी। ट्वीटर पर उमर ने लिखा- ‘वेल डन जम्मू-कश्मीर पुलिस। आपने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है और यह एक और उदाहरण है। आपने आचार संहिता के तहत अपने दायित्वों को अलग रखा है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी राजनीतिक दल की मदद की जा सके, लेकिन कृपया इसे पेय-भोजन तक सीमित रखें। हमें उम्मीद है कि आप बोगस वोटिंग में उतने उदार नहीं होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed