फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   instructions for two hundred Investigating SI posts

इन्वेस्टिगेटिंग एसआई के दो सौ पद सृजन के निर्देश

Thu, 31 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
instructions for two hundred Investigating SI posts

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने फास्ट ट्रैक आधार पर इन्वेस्टिगेटिंग एसआई के दो सौ पदों का सृजन करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


जस्टिस हसनैन मसूदी ने पात्रता योग्यता के रूप में बैचलर्स डिग्री इन साइंस (जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान) और कानून में तीन साल की डिग्री के साथ इन्वेस्टिगेटिंग एसआई के पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्थानांतरित करने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया।
विज्ञापन


अदालत ने पदों के सृजन के बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू और पूरा करने के लिए चार सप्ताह के समय का निर्देश दिया है।

इसके अलावा अदालत ने यह भी कहा कि उनके चयन और नियुक्ति के बाद अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण के अलावा जांच में इस्तेमाल किए जाने वाले फोरेंसिक उपकरण में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अदालत ने 15 फरवरी तक एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पुलिस महानिदेशक को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed