फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instead of Udhampur in Jammu was the plan of attack

खुलासा: उधमपुर की बजाय जम्मू में वारदात की थी योजना

Sat, 30 Jan 2016 11:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instead of Udhampur in Jammu was the plan of attack

उधमपुर हमले में शामिल आतंकियों की जम्मू में वारदात को अंजाम देने की योजना थी। हालांकि आतंकियों द्वारा अंतिम समय में इरादा बदला गया।

विज्ञापन


यह खुलासा एनआईए की ओर से पेश की गई चार्जशीट में किया गया है। एनआईए रिपोर्ट के अनुसार इरादा बदलने के कारण आतंकी वापस कश्मीर लौट गए थे।


हमले की योजना का फरार फाइनेंसर आशिक सात जुलाई को उस आतंकी ठिकाने पर पहुंचा था, जहां पाकिस्तानी आतंकी रह रहे थे। इस दौरान अबु कासिम, अबु ओकाशा और खुर्शीद भट भी थे। उन्होंने जम्मू में वारदात को अंजाम देने का फैसला किया था।
विज्ञापन

नौ जुलाई को जम्मू आए थे नावेद और ओकाशा

Instead of Udhampur in Jammu was the plan of attack

ड्राइवर खुर्शीद भट को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और अबु ओकाशा को जम्मू ले जाने के निर्देश दिए गए, ताकि वे वहां किसी सुरक्षा बल के ठिकाने में फिदायीन हमला कर सकें। खुर्शीद को कहा गया कि वह सुरक्षा एजेंसी के ठिकाने के पास उन्हें उतार कर निकल जाए।

खुर्शीद दोनों को लेकर जम्मू के लिए रवाना हुआ। उनके साथ निसार अहमद पार्रे भी था। नौ जुलाई 2015 को वह जम्मू पहुंचे। लेकिन अंतिम समय में उनका वारदात करने का इरादा बदल गया।

योजना को अंजाम नहीं दिए जाने पर खुर्शीद तीनों को ट्रक में साथ लेकर बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री में पहुंचा और वहां से कश्मीर के लिए माल लोड किया। यदि वह अपने मंसूबों में सफल हो जाते तो पांच अगस्त 2015 को उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हुए हमले की जगह जम्मू में आतंकी वारदात हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed