{"_id":"6792b8fb228f6eace0088414","slug":"installation-of-idol-of-lord-shiva-hanuman-in-shiv-asan-temple-batal-today-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101399-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिव आसन मंदिर बटल में भगवान शिव, हनुमान की मूर्ति स्थापना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिव आसन मंदिर बटल में भगवान शिव, हनुमान की मूर्ति स्थापना आज
Fri, 24 Jan 2025 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित शिव आसन मंदिर में शुक्रवार को भगवान शिव और हनुमान की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। मंदिर में मूर्ति स्थापित करने का कार्यक्रम 22 जनवरी से जारी है। दो दिनों से हवन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 28 अक्तूबर 2024 को आतंकवादियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। मूर्तियां भी खंडित हो गई थीं। खंडित मूर्तियों को बटल गांव के लोगों के सहयोग से खौड़ प्रशासन की तरफ से मनावर तवी में विसर्जन किया गया था। मंदिर में फिर से भगवान शिव तथा हनुमान की मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है। शुक्रवार को मूर्तियों को 11 बजे स्थापित किया जाएगा। 11:30 बजे हवन और दो बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर की मरम्मत में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सेना का सहयोग है। सेना की 9 पंजाब शाखा, 18 मराठा तथा मैकेनाइज्ड शाखा ने मंदिर की मरम्मत की है। मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। एलओसी पर मनावर तवी के तट पर स्थित शिव आसन मंदिर बटल में जन्माष्टमी तथा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शिव आसन मंदिर क्षेत्र प्रसिद्ध मंदिर है। बताया जाता है कि यह शिव आसन मंदिर उस समय का है, जब इस क्षेत्र में कोई भी बस्ती नहीं थी। इसकी स्थापना 1837 में बाबा खाक नाथ ने की थी। मंदिर कमेटी के सदस्य मास्टर यशपाल और पूर्व सरपंच रतन लाल शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि पर यहां दर्शन करने वालों की भीड़ रहती है।