फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

उपायुक्त ने कोविड अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
inspection
सांबा। कोरोना मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने मंगलवार को जिला कोविड अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी हासिल ली। उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर कई प्रकार के निर्देश दिए। ताकि कोविड अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कतें न बनें। पहले से ही सभी प्रबंध पूरे किए जाएं। इस अवसर पर एसीआर जितेंद्र मिश्रा भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन

507 के हुए टेस्ट, 61 संक्रमित
आरएस पुरा। उपजिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए केंद्रों पर कुल 507 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए जिनमें 61 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना से संक्रमित पाए गए सभी लोगों को प्रशासन की ओर से घरों में ही आइसोलेट किया गया है। दूसरी ओर 844 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई। पुलिस की ओर से लगाए नाकों पर आने जाने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ कर की गई। एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा ने कहा कि लोग अपने घरों में रहें। बाहर तभी निकलें जब कोई जरूर कार्य हो। उन्होंने कहा कि लोग घरों में भी मास्क लगाए जाने के साथ दो गज की दूरी भी बनाए रखें। ताकि कोरोना महमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आरएस पुरा में प्रशासन के प्रबंध का लिया जायजा
डीडीसी सदस्यों और लोगों से सुविधाओं के संबंध में की बातचीत
आरएस पुरा। कोविड-19 के बीच जारी टीकाकरण अभियान तथा टेस्टिंग को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग ने आरएस पुरा के सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में बने सेंटर का दौरा किया। उपायुक्त ने टीकाकरण कराने के लिए आए लोगों से बातचीत की और जानने का प्रयास किया कि प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों से वह कितने संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य तथा अन्य लोगों ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को टीकाकरण कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इंटरनेट सेवा से वह पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में पंचायत स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करा सकें। उपायुक्त ने कहा कि दवा को लेकर कुछ किल्लत चल रही है जो जल्द दूर होगी। उसके बाद यह समस्या दूर की जा रही है। इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों डीडीसी सदस्यों तथा बीडीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की और सुझाव लिए कि किस प्रकार से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सकता है।
डीडीसी सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पंचायत स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की जरूरत है। गांव-गांव जाकर मोबाइल टेस्टिंग होनी चाहिए। दवा की किल्लत को दूर करने के लिए भी सरकार को कदम उठाने की जरूरत है। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि कमेटी प्रशासन का सहयोग देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर टेस्टिंग सेंटर बढ़ाने की बात आती है तो कमेटी की तरफ से पूरे प्रबंध कर दिए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा के जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार, डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल लाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी सुझाव प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखें। इस मौके पर एसडीएम रामलाल शर्मा, डीडीसी सदस्य गारू राम भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो
सरपंच ने पच्चीस बिस्तरों का क्वारंटीन सेंटर तैयार कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अपने कंधों पर सैनिटाइजर से भरा पंप उठा कर गली-गली घूमने वाली महिला सरपंच ने इस बार भी लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अपने कंधों पर सैनिटाइजर से भरे पंप से छिड़काव करते हुए लोगों को संक्रमित होने से बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही 25 बिस्तरों का एक क्वारंटीन केंद्र भी तैयार कर दिया है।
सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेवा की सरपंच बलवीर कौर का के अनुसार ऐसा करने से उन्हें काफी संतोष मिलता है। क्योंकि इंसान का सबसे बड़ा कर्म मानव सेवा ही है। सरपंच ने बताया कि गत वर्ष कोरोना महामारी की पहली लहर में भी 30 बिस्तरों का क्वारंटीन केंद्र तैयार किया गया था। इससे इस महामारी पर नियंत्रण करने में काफी सफलता मिली। इस बार भी केंद्र बनाया गया है, जिसमें थाना प्रभारी हरजीत सिंह का भी बहुत सहयोग मिला। गत वर्ष कोरोना के दौरान किए प्रयास से लोगों को कुछ अजीब जरूर लगा, लेकिन फिर भी जनहित में अपने प्रयास को जारी रखा और लोगों का काफी सहयोग भी मिला। लोगों को इसका लाभ भी मिला और इस काम की सराहना भी की गई। इससे काम करने का मनोबल भी और बढ़ता चला गया।

कोरोना के कारण धार्मिक स्थल 30 तक बंद
सांबा। कोरोना के चलते धार्मिक स्थलों के कपाट भी बंद हो रहे हैं। सुंब ब्लॉक के गौरण में स्थित बाबा शिवो धार्मिक स्थल फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां प्रत्येक रविवार और मंगलवार को भारी भीड़ बनी रहती है। इसकी जानकारी विकास कमेटी के प्रधान देशराज शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि बाबा शिवो के दरबार के कपाट बुधवार से 30 मई तक बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह घर में ही रहकर बाबा की पूजा अर्चना करें, क्योंकि कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसी वजह से इस धार्मिक स्थल को बंद करने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed