फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

उपायुक्त ने कुरालीयंा गांव का किया दौरा

विज्ञापन
inspection
सांबा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने मंगलवार को कुरालीयां-रामगढ़ का दौरा कर आग से पीड़ित परिवारों का हाल जाना। इसमें गत दिनों आग लगने से 14 शेड क्षतिग्रस्त हो गए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ित को राशन दैनिक उपयोग के उत्पादों आदि सहित राहत पैकेज प्रदान किए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन द्वारा उनकी मांगों के समाधान में त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। आग की घटना की रिपोर्ट मिलने पर जिला प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लेने के लिए जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए टीमों को तुरंत भेज दिया। उपायुक्त ने कहा कि आग की घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ग्राउंड जीरो पर आकलन टीमों को तुरंत भेज दिया और सभी प्रभावित परिवारों को टेंट, बर्तन, राशन, चारा और अन्य दैनिक उपयोग के उत्पाद उपलब्ध कराए। प्रभावित परिवारों को पीएमएवाई सहित सरकार की योजनाओं के तहत कवर किया जाएगा, इसके अलावा सड़क, बिजली और पानी की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed