मीरां साहिब। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र में रिंग रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश किया गया स्थानीय लोगों की समस्याएं का निस्तारण करने के साथ ही रिंग रोड निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए।
जिलाधीश ने कहा कि रिंग रोड का निर्माण पूरा होने पर लोगों को जम्मू शहर में जाने के बजाय इस मार्ग से कश्मीर व राज्य के दूसरे जिलों में आने जाने की सुविधा मिलेगी। जिन लोगों को अभी तक कृषि योग्य भूमि की राहत राशि नहीं मिली है उन्हें शीघ्र मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर रिंग रोड का कार्य पूरा हो सके और चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए यहां पहुंचे हैं। इस दौरान मीरां साहिब ब्लाक अध्यक्ष दलीप कुमार ने उपायुक्त से कहा कि रिंग रोड निर्माण में एक स्थान पर नाले की भूमि को रिंग रोड में रखा गया, जिसके लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। जितनी भूमि रिंग रोड निर्माण में रखी गई, उसी पर ही निर्माण किया जाए, ताकि किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए सुचारु रूप से नाले के माध्यम से नहरी पानी की आपूर्ति हो सके। इस दौरान एसडीएम रामलाल शर्मा, तहसीलदार गनदीप कुमार, नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।