{"_id":"5f909fe78ebc3e1a264441e3","slug":"inspection-jammu-city-news-jmu2212960110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने विकास परियोजनाओं का काम जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने विकास परियोजनाओं का काम जांचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को जम्मू और सांबा में निर्माणाधीन मेेगा परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एम्स, आईआईएम के लिए वैकल्पिक मार्ग, कोट भलवाल में 100 बेड के अस्पताल और अखनूर में गर्वनमेंट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने बताया कि आईआईएम जम्मू कैंपस जगती नगरोटा की 5.65 किलोमीटर लंबी कंपाउंड वॉल का काम 31 जनवरी, 2021 तक पूरा हो जाएगा। इस कार्य पर 17 .78 करोड़ की राशि खर्च आएगी।
मंडलायुक्त ने सरकारी विभागों और निर्माण एजेंसियों से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नियमित निगरानी के लिए निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने बताया कि कोट भलवाल में 100 बेड के अस्पताल का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अखनूर का काम 25. 80 करोड़ से किया जा रहा है। बैठक में आईआईएम के परियोजना इंजीनियर राकेश शमी, जेकेपीसीसी के एसई हरकेवल सिंह, गुरविंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।