ज्यौड़िया। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गतिविधियों और सांस्कृतिक मामलों की समिति के सहयोग से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना राजपूत की देखरेख में ग्राम मणिवाला स्थित डेयरी फार्म का दौरा किया। प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा ने टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि दूध कैल्शियम, प्रोटीन, वसा आदि का समृद्ध स्रोत है। स्थिरता, आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण की दिशा में डेयरी क्षेत्र के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। दौरे के दौरान स्वयंसेवकों ने डेयरी फार्म के मालिक के साथ बातचीत की व फार्म में अपनाई जा रही नवीन तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्वयंसेवकों ने मवेशियों को चारा भी खिलाया। संवाद