फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inquiry committee summoned the record of SI recruitment, some former officers also under suspicion

Police Recruitment Scam : जांच समिति ने तलब किया एसआई भर्ती का रिकॉर्ड, कुछ पूर्व अफसर भी शक के घेरे में 

Wed, 15 Jun 2022 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 04:41 AM IST
सार

गृह विभाग के सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव और कानून विभाग के सचिव वाली समिति ने मामले की जांच सभी आरोपों को ध्यान में रखकर शुरू की है। सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड के कुछ पूर्व अफसर भी शक के घेरे में हैं। इनसे भी पूछताछ की जा सकती है। 
 

विज्ञापन
Inquiry committee summoned the record of SI recruitment, some former officers also under suspicion
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस सब इंस्पेक्ट भर्ती घोटाले की जांच के लिए समिति ने भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड तलब किया है, जिसकी स्क्रूटनी होगी। समिति ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। इसमें पुलिस व कुछ अन्य जांच एजेंसियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। गृह विभाग के सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव और कानून विभाग के सचिव वाली समिति ने मामले की जांच सभी आरोपों को ध्यान में रखकर शुरू की है। सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड के कुछ पूर्व अफसर भी शक के घेरे में हैं। इनसे भी पूछताछ की जा सकती है। 

विज्ञापन


जांच समिति ने मंगलवार को धांधली के आरोपों पर गहरा मंथन किया है। इसमें पुलिस व कुछ अन्य एजेंसियों के अधिकारियों का भी सहयोग लिया गया। रिकॉर्ड की स्क्रूटनी कुछ हद तक कर दी गई है और बाकी का काम अगले दो से तीन दिन में होगा। सूत्रों की मानें तो शुरूआती जांच भर्ती में धांधली की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन


पहली बार जेकेएसएसबी ने की पुलिस की भर्ती
बता दें कि पुलिस में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती पहली बार जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के जरिए कराई गई है। इससे पहले पुलिस महकमा ही इसकी भर्ती कराता था। सरकार ने फैसला किया कि पुलिस की भर्ती एसएसबी करेगा, क्योंकि पुलिस द्वारा भर्ती कराने पर भी अकसर सवाल उठते थे कि भर्ती में धांधली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसर अपनी मर्जी से चहेतों को भर्ती कराते हैं, लेकिन इस बार एसएसबी ने पहली बार भर्ती की और पहली बार ही एसएसबी भी सवालों के घेरे में आ गया है। सूत्रों की मानें तो एसएसबी के भर्ती के वक्त रहे कुछ अफसर भी राडार पर हैं और यह भी शक के घेरे में हैं। इनसे भी पूछताछ हो सकती है। 


भर्ती रद्द होगी या नहीं सिफारिश करेगी समिति
जानकारी के अनुसार यदि भर्ती में धांधली के आरोप साबित होते हैं तो इस पर समिति सिफारिश करेगी कि भर्ती की सूची रद्द कर देनी चाहिए या नहीं। या फिर इसके आरोपियों को क्या सजा मिलनी चाहिए। समिति सरकार को इसे लेकर कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed