{"_id":"59d721d74f1c1ba2538b60f5","slug":"inputs-of-violent-protests-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जुमे की नमाज के बाद घाटी में हिंसा की आशंका, सुरक्षाबल अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जुमे की नमाज के बाद घाटी में हिंसा की आशंका, सुरक्षाबल अलर्ट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आज जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका है जिसके बाद पुलिस ने श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कश्मीर के कई इलाकों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घाटी में हिंसक प्रदर्शन होने की आशंका के चलते मीरवाइज को उसके घर में नज़रबंद किया गया है और यसीन मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र इंटरनेट सेवा रोक दी गयी हैं।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। आज जुमा को देखते हुए सुरक्षाबल घाटी में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। आशंका घाटी में अशांति फैलाने के लिए कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन