फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Innocent cattle grazing in Kumet dies due to landslide

कुमेत में मवेशी चरा रही मासूम की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
Innocent cattle grazing in Kumet dies due to landslide
रामबन। मंगलवार को रामबन जिले की राजगढ़ तहसील के गोली धार बराला के कुमात क्षेत्र में मवेशियों को चराते समय भूस्खलन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसकी पहचान अफेना बानो (08) पुत्री मोहम्मद शमीम परिहार निवासी सुली कुमात के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बरला कुमेत तहसील राजगढ़ वन कॉमपार्टमेंट नंबर 70 वन रेंज रामबन में मवेशियों को चरा रही थी। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में जिंदा दफन हो गई। घटना में दो मवेशी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद राजगढ़ पुलिस पोस्ट से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को बरामद किया। पुलिस के अनुसार कि घटना तब हुई जब लेहर सिंह और विद्या राम दोनों पुत्र देव राजा बाराला निवासी कुछ अन्य लकड़ी तस्करों के साथ पहाड़ी पर विशाल पेड़ काट कर गिरा रहे थे। इस दौरान हुए भूस्खलन हुआ की वजह से पशु चरा रही अफेना मलबे में दफन हो गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को हवाले कर दिया। एसएचओ पुलिस स्टेशन रामबन इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 304-ए/379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों सहित अन्य तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

की पहचान हो गई है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed