फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Injustice is being done to Talwara displaced people: Harsh Dev

तलवाड़ा विस्थापितों के साथ हो रहा अन्याय : हर्ष देव

विज्ञापन
Injustice is being done to Talwara displaced people: Harsh Dev
संघर्ष समिति के सदस्य पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष के साथ
कालोनियों में दी जाए विस्थापितों को सुविधाएं, सरकार नहीं निभा रही वादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा कि तलवाड़ा विस्थापितों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों के उपेक्षित आतंकवाद पीड़ित 1998 से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उस समय कई गरीब परिवारों को पहाड़ी इलाकों में अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि केवल पैंथर्स पार्टी ही थी जो हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रही और उनके न्याय और अधिकारों के लिए लड़ी। पैंथर्स पार्टी के अथक प्रयासों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2015 में जम्मू-कश्मीर सरकार को कश्मीरी प्रवासियों के समान तलवाड़ा प्रवासियों के लिए राहत राशि जारी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि प्रवासी दयनीय जीवन जी रहे हैं। मांग की कि तलवाड़ा प्रवासियों की कॉलोनी में आवासीय इकाइयों, गलियों, नालियों की जर्जर स्थिति और अन्य सुविधाओं के अभाव ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इनका निर्माण किया जाए। वहीं, संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed