फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inflation

रसोई से कारोबार तक महंगे पेट्रोलियम की मार

विज्ञापन
inflation
जम्मू। रसोई से लेकर कारोबार तक पेट्रो पदार्थों में महंगाई से हाहाकार मची हुई है। इस साल नियमित तौर पर पेट्रोलियम पदार्थों की दरें बढ़ने से आम आदमी बेहाल है। रसोई गैस सिलिंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थ सहित लगभग सभी वस्तुओं के दाम में वृदि हुई है। डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा लगातार बढ़ा है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों से रोजमर्रा की जिंदगी और सुबह के नाश्त पर भी असर डाला है। कुछ सप्ताह पहले बीस रुपये में बिकने वाली सामान्य ब्रेड अब 25 रुपये में बिक रही है। ब्रेड निर्माता कंपनियों ने पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी का हवाला देकर कीमतों में वृद्धि की है। राज तिलक रोड पर करियाना की दुकान करने वाले कमल गुप्ता ने बताया कि ड्राई फ्रूट की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह दालें, तेल सहित अन्य पदार्थों की कीमतों में भी उछाल आया है। राजमा पहले 160 रुपये रिटेल में प्रतिकिलो था, जिसकी कीमत अब 200 रुपये पहुंच गई है। इसी तरह मुंगी 100 रुपये के बजाए 120 रुपये प्रतिकिलो, सफेद चना 100 रुपये के प्रतिकिलो के बजाए 120 रुपये, चीनी 40 रुपये के बजाय 45 रुपये, सरसों का तेल 180 रुपये प्रतिलीटर के बजाय 200 लीटर में बिक रहा है।
विज्ञापन

सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए उचित नीति पर काम करना चाहिए। इनकी कीमतों में गिरावट से ही बाजार में लगभग सभी पदार्थों के मूल्य में गिरावट आएगी और इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण गुप्ता, प्रधान, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू
मालभाड़ा बढ़ने से होलसेल खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें लगभग हर वस्तु के मूल्य में वृदि दर्ज की गई है।
- दीपक गुप्ता, प्रधान, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट
वर्ष 2021 में अब तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में नियमित तौर पर वृद्धि दर्ज की गई है। इसका आम आदमी के बजट पर सीधा असर पड़ा है। इससे आम लोगों के साथ किसानों को भी प्रभावित होना पड़ रहा है। डीजल की कीमतें बढ़ने से खेतों की कटाई मूल्य दर में वृद्धि हो जाएगी।
- आनन शर्मा, प्रधान, आल जेएंडके पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन
पेट्रो पदार्था में वृद्धि (जम्मू)
माह पेट्रोल/प्रति लीटर डीजल/प्रति लीटर
01 अगस्त 101.09 90.44
01 सितंबर 100.66 89.39
30 सितंबर 101.21 90.80
13 अक्तूबर 103.63 93.79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed