{"_id":"594ba7604f1c1bd8688b494b","slug":"infiltration-foiled-in-kupwara-keran-in-kashmir-from-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सेना ने नाकाम की घुसपैठ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एलओसी के रास्ते आतंकी घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम किया है। जानकारी के अनुसार सेना के द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए एक आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
सेना के द्वारा आतंकियों के एक दल को कुपवाड़ा के रास्ते एलओसी के आसपास इंटरसेप्ट किया गया था। इसके बाद सेना के जवानों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एलओसी के आसपास हलचल देखी गई।
विज्ञापन
इसपर जब सेना के जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने 1 आतंकी को मार गिराया है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार इलाके में सेना के जवानों से आतंकियों की मुठभेड़ अब भी जारी है।
विज्ञापन
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी
भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर चल रहे युद्ध विराम का उलंघन करते हुए वीरवार को पुंछ जिले में गोलाबारी की। पाक की ओर से पुंछ के जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र करमाड़ा में भारतीय सेना की चोकियों को निशाना बना कर छोटे और बड़े हाथियारों से गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की हरकतों के बाद से भारतीय सेना के द्वारा भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की हरकतों के बाद से भारतीय सेना के द्वारा भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।