फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration foiled in jammu and kashmir

J&K: पाक रेंजर्स के कवर फायर के बीच हो रही घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

Mon, 04 Sep 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 04 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
infiltration foiled in jammu and kashmir
बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ - फोटो : AMAR UJALA

जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पाकिस्तान की ओर से हो रही एक आतंकी घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से अरनिया सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश को शाम करीब 4 बजे के आसपास नाकाम कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.40 बजे के आसपास पाकिस्तान की ओर से एक आतंकी दल द्वारा अरनिया सेक्टर के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इस कोशिश के दौरान बीएसएफ के जवानों द्वारा सीमा पर संदिग्ध हरकत देखी गई। इसके बाद आतंकियों द्वारा वहां तैनात संतरी पोस्टों पर फायरिंग की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ द्वारा भी जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों द्वारा भी आतंकियों को कवर फायर दिया गया। इस दौरान एक आतंकी फेंसिंग के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुआ जिसके बाद बीएसएफ जवानों द्वारा इस आतंकी को फेंसिंग से 50 मीटर दूर ढेर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाए पाक रेंजर्स ने शुरू की गोलाबारी

infiltration foiled in jammu and kashmir
पाकिस्तानी रेंजरों ने की गोलीबारी - फोटो : File Photo
एलओसी पर साजिश नाकाम होने से बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर शाम अरनिया इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षाबलों की चौकियों पर गोलाबारी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक पाक रेंजर्स द्वारा भारतीय सुरक्षाबलों की चौकियों पर गोलाबारी की है जिसके बाद बीएसएफ के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed