फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration failed in Keran Sector, One terrorist killed, One soldier martyred

J&K: केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, जवान शहीद

Wed, 22 Nov 2017 09:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 22 Nov 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Infiltration failed in Keran Sector, One terrorist killed, One soldier martyred
- फोटो : FILE PHOTO

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने बुधवार को घुसपैठ करते एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते जवान मंदीप सिंह शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हो गए। शहीद मंदीप गुरदासपुर (पंजाब) जिले के डाकघर बटाला के चाहल खुर्द गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के साथ लगती लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने इसी दौरान आतंकियों को ललकारा, तो आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, लेकिन आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान भी जख्मी हो गए, जिनमें एक जवान मंदीप सिंह शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घायल जवान अवस्था में मंदीप कोे जिले के द्रग्मुला सैन्य अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। घायल जवानों का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर में एलओसी पर चौकन पोस्ट के करीब घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों ने सेना की 9 सिख के जवानों की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर करीब दोपहर पौने दो बजे धावा बोला।
इस दौरान जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुसपैठ को नाकाम बनाया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बलों को आतंकियों के जंगली इलाके में छिपे होने की आशंका है।

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिन से लगातार आतंकी मारे जा रहे हैं। शनिवार को लश्कर के छह आतंकी मार गिराए गए थे। सोमवार को एक आतंकी मारा गया था, जबकि मंगलवार को तीन आतंकियों को मारा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed