फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration bid foiled in J&K Uri sector, Two terrorists killed

J&K: सुरक्षा बलों ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकी ढेर

Sun, 05 Nov 2017 01:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Nov 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Infiltration bid foiled in J&K Uri sector, Two terrorists killed
घुसपैठ की कोशिश नाकाम - फोटो : FILE PHOTO

घाटी में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि बारामुला के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक उड़ी सेक्टर में कुछ आतंकी घुसपैठ की फिराक में थे लेकिन समय रहते सीमा पर तैनात जवानों ने उनकी हरकत को भांप लिया और उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन

डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक मारे गए आतंकी पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम का हिस्सा थे। दोनों ओर से हुई गोलाबारी में भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से किसी भी प्रकार की नुकसान की कोई खबर नही आई है। आतंकियों के मारे जाने के बाद सीमा से सटे इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही घटना के बाद बार्डर पर भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि आतंकियों के पास से बरामद सामान से जुड़ी अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुपवाड़ा में भी भारतीय सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया था। बाद में मारे गए आतंकी की पहचान जैश के आतंकी के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: कश्मीर में बर्फ गिरने से पहले आतंकी दे सकते हैं किसी बड़े हमले को अंजाम

बता दें कि शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर में एक आतंकी को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया था। मारे गए आतंकी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ था। उस वक्त भी सेना ने आशंका जताई थी कि घुसपैठ कर रहे बाकी आतंकी या तो वापस लौटने में कामयाब हुआ है या फिर कहीं जंगलो में ही पनाह लिए बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed