{"_id":"59fd6a234f1c1ba7678b94b8","slug":"before-the-snow-fall-in-kashmir-terrorists-can-majort-attack-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: कश्मीर में बर्फ गिरने से पहले आतंकी दे सकते हैं किसी बड़े हमले को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: कश्मीर में बर्फ गिरने से पहले आतंकी दे सकते हैं किसी बड़े हमले को अंजाम
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
घाटी में बर्फ गिरने से पहले बड़े आतंकी हमले हो सकते हैं। आतंकी संगठन अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हमले करेंगे। कश्मीर के पुलवामा, बांदीपोरा, अनंतनाग और शोपियां जिले में करीब 100 आतंकी मौजूद हैं, जिनको कमांड करने वाले पांच बड़े कमांडर भी हैं। इनकी सूची हाल ही में सुरक्षाबलों ने जारी की है। बर्फ गिरने से घुसपैठ के कई रास्ते बंद हो जाते हैं। इस वजह से आतंकी बर्फ गिरने से पहले अधिक से अधिक हमले करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आतंकी सैन्य, सीआरपीएफ और पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कैंपों प्रतिष्ठानों पर हमला करना चाहते हैं। फिदायीन दस्ते इसके लिए तैयार हैं। उड़ी की तर्ज पर आतंकी हमला करने की कोशिश है, ताकि अधिक से अधिक नुकसान किया जा सके। कश्मीर में अब ठंड बढ़ चुकी है। कई इलाकों में मौसम भी खराब होने लगा है। एलओसी पर भी धुंध और खराब मौसम की आढ़ में आतंकी घुसपैठ करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि इन चारों जिलों में आतंकी हमले आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं। इनसे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर रणनीति तैयार की है। खुफिया तंत्र को अधिक सक्रिय किया गया है। एलओसी पर भी गश्त बढ़ाई गई है। यहां 100 से अधिक आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं।
विज्ञापन