{"_id":"59dceafb4f1c1b74698b518b","slug":"infiltrate-fail-into-keran-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार छोड़ भागे आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार छोड़ भागे आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी के करीब सेना के सतर्क जवानों ने सोमवार देर रात आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकी अपने हथियार छोड़ पीओके भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
इलाके की तलाशी के दौरान सेना को घटनास्थल से दो एके 47 राइफल, चार मैगजीन, 60 राउंड, एक पिस्तौल समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। इसके बाद जिले के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सोमवार देर रात आधुनिक हथियारों से लैस चार से पांच आतंकियों के एक ग्रुप ने जिले के केरन सेक्टर से एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। वहां तैनात सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आतंकियों को सतर्क जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। जवाबी कार्रवाई भारी पड़ती देख आतंकी पीओके भागने को मजबूर हो गए।
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना के जवानों द्वारा देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। कोई आतंकी घुसपैठ न कर सका हो, इसकी पड़ताल के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।