फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indonesian Woman Whose Husband Was Killed In Pulwama Set To Leave Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हिंसा में हुई पति की मौत के बाद भारत छोड़ इंडोनेशिया जाना चाहती है महिला

Fri, 21 Dec 2018 12:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Indonesian Woman Whose Husband Was Killed In Pulwama Set To Leave Jammu Kashmir
इंडोनेशियाई महिला सैमा - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर आकर पछता रही हूं। मुझे यहां नहीं आना चाहिए था। मैं यहां की भाषा को नहीं समझती हूं और न ही कश्मीर की नागरिक हूं। आतंकी मुठभेड़ ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। यह कहना है इंडोनेशियाई महिला सैमा का। जो अपने पति आबिद हुसैन की मौत के बाद अपने वतन लौटना चाहती है। उसने अपना सामान बांध लिया है। 
विज्ञापन


सैमा ने बताया कि आबिद ने श्रीनगर के हालातों के बारे में नहीं बताया था। यहां पर हर दिन गोलीबारी और दूसरी घटनाएं हो रही हैं। पुलवामा के सिरनू निवासी आबिद हुसैन एमबीए कर नौकरी के लिए 2016 में इंडोनेशिया गया। यहां पर सैमा नामक महिला से उसकी पहचान हुई और बाद में उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

 
दिसंबर के पहले हफ्ते में वह अपने पति के साथ पुलवामा अपने ससुराल आई थी। गत 15 दिसंबर को आतंकी मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा में आबिद की मौत हो गई। वह बाजार से बच्चे के लिए दूध लाने गया था। करीब एक घंटे बाद परिजनों और सैमा को मौत की जानकारी मिली, जिससे वह टूट गई। उसने अपने वतन लौटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed