{"_id":"59b6be124f1c1bb0488b5d59","slug":"indo-pak-indo-bangladesh-border-to-be-completely-sealed-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-पाक, इंडो-बांग्लादेश बार्डर करेंगे पूरी तरह सील: गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-पाक, इंडो-बांग्लादेश बार्डर करेंगे पूरी तरह सील: गृहमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
घुसपैठ रोकने के लिए सील होंगे बार्डर
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नौशेरा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार इंडो-पाक और इंडो-बांग्लादेश बार्डर को सील कर हमेशा के लिए घुसपैठ को रोकना चाहती है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि मैं इंडो-पाक और इंडो-बांग्लादेश की सीमाओं को सील करना चाहता हूं, ताकि कोई आतंकी घुसपैठ ही न कर सके।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री ने बीएसएफ के जवानों को अपने हाथों से खाना खिलाया व उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ मात्र फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस नहीं है, बल्कि बीएसएफ फर्स्ट वॉल ऑफ डिफेंस है। हमें गर्व है कि भारत देश की सीमाओं की रक्षा बीएसएफ जैसी बहादुर फोर्स कर रही है।
विज्ञापन