{"_id":"59ce93654f1c1b9d538b4fd1","slug":"indo-pak-commanders-meeting-in-ib-rspura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने दी पाक को कड़ी चेतावनी, गोलाबारी हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने दी पाक को कड़ी चेतावनी, गोलाबारी हुई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा सेक्टर में बुलाई गई सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक में भारत ने अकारण पाक की ओर से गोलाबारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही चेताया कि यदि पाक से अकारण गोलाबारी की गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में जम्मू सेक्टर के बीएसएफ के डीआईजी पीएस धीमान के नेतृत्व में 17 तथा पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमजद हुसैन के नेतृत्व में 14 अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान बीएसएफ ने फारवर्ड पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात दो जवानों बृजेंद्र बहादुर तथा केके अप्पा राव के पाक के स्नाइपर शाट से शहीद होने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पाक रेंजरों ने पिछले दिनों अकारण गोलाबारी कर कई गांवों तथा निरीह नागरिकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। कड़ी आपत्ति जताई कि इस प्रकार की हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसएफ पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगी। बार्डर मैनेजमेंट संबंधी मुद्दों पर चर्चा के दौरान बीएसएफ ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिलकुल करीब तक रात के समय हथियारों से लैस घुसपैठियों को आने की इजाजत दे दी जाती है, ताकि वे भारत में घुसपैठ कर सकें।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान पाक रेंजर्स ने भरोसा दिलाया कि बार्डर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बीएसएफ से भी संयम बरतने का आग्रह किया, ताकि पाकिस्तान में जानमाल का कम नुकसान हो। इस बात पर भी सहमति बनी कि जब कभी भी जरूरत हो तो बातचीत कर मामले सुलझा लिए जाएं।