फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indigo flight coming from Delhi to Srinagar got shocks in the air

Jammu News: दिल्ली से श्रीनगर आने वाली इंडिगो की उड़ान को हवा में लगे झटके

विज्ञापन
Indigo flight coming from Delhi to Srinagar got shocks in the air
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। सोमवार को नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या (6ई6125) खराब मौसम में फंस गई। इस दौरान विमान को दो तेज झटके लगे। झटके लगने से यात्रियों में अफरातफरी फैल गई। हालांकि क्रू ने विमान पर परिस्थितियों पर काबू पाते श्रीनगर में विमान की सफल लैंडिंग कराई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। हादसे मेंं यात्री बाल-बाल बच गए। विमान में सवार कश्मीर सेवा संघ के प्रमुख बाबा फिरदौस ने अमर उजाला को बताया कि विमान शाम 5.25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ। बीच रास्ते में वह तूफान में फंस गया। विमान को दो तेज झटके लगे। इससे यात्री दहशत में आ गए। अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्री घबराने लगे। बाद में स्थितियां काबू में आने पर बच्चों व कई अन्य यात्रियों को पानी पिलाकर शांत किया गया। उन्होंने कहा कि, ऐसी लगा कि जिंदगी दूसरी बार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed