{"_id":"59ca42b94f1c1b71548b4830","slug":"indian-troops-failed-pak-border-action-team-attack-ik-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में BAT हमला नाकाम, काफी अंदर तक घुस आए थे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में BAT हमला नाकाम, काफी अंदर तक घुस आए थे आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर मंगलवार दोपहर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सात से आठ बैट सदस्य केरन सेक्टर में काफी अंदर भारतीय पोस्ट के करीब पहुंच गए थे। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने इन्हें कवर फायर भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय पोस्टों पर हमला करने के साथ ही मोर्टार भी दागे। हमले का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद बैट सदस्य भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पाक ने इस हरकत को भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के ठीक एक दिन बाद अंजाम दिया। सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों पर आर्मी चीफ ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। सीमा पार से आतंकवादी आते रहेंगे, हम उन्हें रिसीव करते रहेंगे और जमीन के ढाई फीट नीचे पहुंचाते रहेंगे।