{"_id":"5bed9b12bdec2267b36acab4","slug":"indian-security-forces-destroyed-paksitani-army-posts-on-jammu-kashmir-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तीन सैन्य पोस्ट तबाह, भारत ने घुसपैठ का दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तीन सैन्य पोस्ट तबाह, भारत ने घुसपैठ का दिया मुंहतोड़ जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने वीरवार को भी सुंदरबनी व पलांवाला सेक्टर में अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाकर गोले दागे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन पोस्टें तबाह हो गई हैं। पाकिस्तानी देबा बटाला क्षेत्र में तीन चार स्थानों पर आग की लपटें निकलती देखी गईं। इससे पहले बुधवार को पांच पोस्टों को जवानों ने तहस-नहस कर दिया था।
सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र की सभी पोस्टों पर वीरवार को पाकिस्तान ने सुबह छह बजे से साढे़ आठ बजे तक भारी हथियारों से गोलाबारी की। बुधवार की देर रात से क्षेत्र में घनी धुंध छाई हुई थी। ऐसे में 400-500 मीटर दूर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इसका लाभ उठाकर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहती थी।
यह वही इलाका है जहां से पहले भी आतंकी घुसपैठ करते रहे हैं। यहां से सुंदरबनी के रास्ते से कालाकोट के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर आतंकी अपनी गतिविधियां चलाते हैं। इस साल के मार्च माह में भी इसी इलाके से आतंकियों के दल ने घुसपैठ की थी, जिनमें से चार आंतकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी और बटल क्षेत्र में पाकिस्तान ने सुबह सात बजे फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान लालेयाली और नत्थु टिब्बा पोस्ट को निशाना बना कर गोलीबारी की। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक की तीन पोस्टों को तबाह कर दिया। सुबह 11 बजे गोलाबारी थम गई।