{"_id":"5a2041f54f1c1b8e698bf0b2","slug":"indian-flag-can-fly-anywhere-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कहीं भी फहरा सकते हैं तिरंगा, कोई रोक नहीं सकता: कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कहीं भी फहरा सकते हैं तिरंगा, कोई रोक नहीं सकता: कौल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
देश में भाजपा के कार्यकर्ता कहीं भी तिरंगा फहरा सकते हैं। तिरंगा और पार्टी का झंडा लहराने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। हाल ही में श्रीनगर में कार्यकारिणी की बैठक में तिरंगा भी फहराया गया और पार्टी का झंडा भी।
विज्ञापन
उक्त बातें भाजपा के संगठन राज्य महामंत्री अशोक कौल ने वीरवार को कठुआ में आयोजित एक बैठक के दौरान नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने भाजपा को लाल चौक में तिरंगा फहराने का दम दिखाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए पीओके देश का हिस्सा है, था और हमेशा रहेगा। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जा सकती है। देश के हिस्से को लेने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। धर्म की राजनीति वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि असल में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है।
विज्ञापन
इसलिए वह भाजपा पर धर्म की राजनीति और हिंदुत्व वाली पार्टी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही धर्मनिरपेक्ष रही है और हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। सबका साथ सबका विकास का नारा इसका उदाहरण है। यदि कोई राष्ट्रवादी हो