{"_id":"59aec31b4f1c1ba9078b46fc","slug":"indian-army-thanks-to-kashmiri-people-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के लोगों की दरियादिली का विडियो वायरल, सेना ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के लोगों की दरियादिली का विडियो वायरल, सेना ने जताया आभार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने जताया आभार
- फोटो : फाइल फोटो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पहरू इलाके में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों की मदद का सेना ने आभार जताया है। मदद का वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने आभार जताया है। चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा कि सेना स्थानीय लोगों की आभारी है।
विज्ञापन
यह कश्मीरियत तथा इंसानियत की सही मिसाल है जिसमें लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। यह अवाम तथा जवान के बीच दोस्ती की भावना को और मजबूत बनाता है।
ज्ञात हो कि रविवार को सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बडगाम जिले में स्थानीय लोगों ने कश्मीरियत तथा इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दुर्घटना में घायल लोगों की मदद की। उन्हें पानी पिलाया था।
विज्ञापन