फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army paid tribute to jawan ramandeep singh who lost his life during patrolling on LOC

श्रीनगर में सेना के जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पेट्रोलिंग के दौरान पेड़ गिरने से हुई थी मौत

Thu, 18 Jul 2019 08:08 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 18 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
indian army paid tribute to jawan ramandeep singh who lost his life during patrolling on LOC
रमनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर चिनार कोर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पेट्रोलिंग के दौरान पेड़ गिरने से मृत सेना के जवान को श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर मुख्यालय में वीरवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित किये। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सेना प्रवक्ता ने बताया कि नायक रमनदीप सिंह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सटी एलओसी के करीब फरकियां सेक्टर में उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब उन पर एक पेड़ आ गिरा। वह 16 जुलाई को एलओसी पर एक ऑपरेशनल पेट्रोल पार्टी को लीड कर रहे थे। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल जवान को 168 सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रमनदीप सिंह (35) 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। वह पंजाब के जिला संगरूर की धुरी तहसील के टिब्बा गांव के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि श्रद्धांजलि के बाद शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव रवाना कर दिया गया जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सेना परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed