{"_id":"5b08149f4f1c1b956e8b488b","slug":"indian-army-on-friday-ordered-a-court-of-inquiry-against-major-l-gogoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना ने मेजर गोगोई के खिलाफ दिया कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना ने मेजर गोगोई के खिलाफ दिया कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 25 May 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
लीतुल गोगोई
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में होटल में हुए विवाद में मेजर नितिन लीतुल गोगई का नाम सामने आने के बाद सेना ने उन पर कड़ रूख अपनाया है। सेना ने शुक्त्रस्वार को मेजर गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक अगर मेजर गोगोई इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी कहा कि अगर उन्होंने ( मेजर गोगोई) ने कुछ भी गलत किया होगा तो इसके लिए उन्हें दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना में कोई भी, चाहे वो किसी भी रैंक को हो अगर कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मेजर गोगोई ने भी कुछ गलत किया होगा तो उन्हें दंड जरूर मिलेगा और दंड भी ऐसा होगा जो एक उदाहरण स्थापित करेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि वीरवार को श्रीनगर के एक होटल में सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगई से मिलने आए लोगों को रोकने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मेजर गोगई ने भी पुलिस को बताया था कि अपने ‘सूत्र से मुलाकात’ के लिए उन्होंने यह मीटिंग तय की थी।