फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army not in mood of taking any risk in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में किसी भी जोखिम के मूड में नहीं सेना, संदिग्धों को देखते ही फायरिंग

Sun, 22 Jan 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
indian army not in mood of taking any risk in jammu and kashmir
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

नगरोटा में सैन्य कैंप पर हमला होने के बाद सेना किसी तरह के जोखिम उठाने के मूड में नहीं। सेना नगरोटा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध को देखे जाने के बाद तुरंत हरकत में आ रही है। पिछले एक हफ्ते में दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब सेना ने संदिग्ध देखने पर गोली चला दी। 

विज्ञापन


नगरोटा में सेना की 16 कोर का मुख्यालय है। अभी डेढ़ महीना पहले आतंकियों ने इसी इलाके में हमला किया। इसमें सेना के दो मेजर रैंक के अधिकारियों सहित सात जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद से ही सेना ने इस इलाके को अलर्ट पर रखा हुआ है। अभी पांच दिन पहले सेना ने एक व्यक्ति को आतंकी समझ कर गोली मार दी। वह सेना के कैंप में घुसने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संदिग्धों के दिखने पर चलाई गोली

indian army not in mood of taking any risk in jammu and kashmir
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

इसके तीसरे ही दिन सेना ने फिर से इसी इलाके में तीन संदिग्धों के दिखने पर गोली चला दी। हालांकि इस बार हवा में फायरिंग की गई। सूत्रों की मानें तो सेना के अधिकारियों ने जवानों को साफ तौर पर कहा हुआ है कि जो कोई भी संदिग्ध सेना के प्रतिष्ठानों में जबरन घुसता हुआ नजर आए।

या फिर कोई संदिग्ध दिखे तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। सूत्रों का यह भी कहना है कि नगरोटा में हमला होने के बाद इसे सेना की चूक माना गया था। इसके बाद सेना ने अपने सभी कैंपों के प्रवेश द्वार पर तैनात संतरियों को अलर्ट कर दिया है कि किसी भी संदिग्ध के दिखने पर उस पर तुरंत कार्रवाई करें। 

सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ा

indian army not in mood of taking any risk in jammu and kashmir
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

शनिवार को शाम नगरोटा खानपुर में सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। वह गाड़ी से उतरने के बाद भागने लगा। इस पर सेना को शक हुआ और उसे दबोच लिया। हुआ यूं की सेना की तरफ से पुराने मार्ग पर खानपुर के पास नाका लगा रखा है।

शनिवार को एक बस की सेना के जवानों ने जांच शुरू की। तभी एक संदिग्ध वहां से जांच के दौरान भागने लगा। जवानों ने उसे रोका। पूछताछ में उसकी पहचान फयाज अहमद निवासी अनंतनाग के रूप में हुई। सेना ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed