EXCLUSIVE: कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी लड़ाई की तैयारी, सेना ने जारी किया आपरेशन KTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार बैट हमले और फिदायीन दस्ते की घुसपैठ की कोशिशों के बाद सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। आतंकियों द्वारा खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से गांवों में घूमने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आतंकियों के सफाए के लिए आपरेशन केटीसी (किल टाप कमांडर) को लांच किया है।
आतंकी सब्जार भट के जनाजे में शामिल हुए चार कुख्यात आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त कर अमन बहाली के लिए दीर्घकालिक रणनीति तय की गई है।
इस नीति को अमल में लाकर कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान का दावा केंद्र सरकार कर रही है। सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक रणनीति के तहत घाटी में मौजूद आतंकियों के सफाए के साथ-साथ पीओके और पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ को पूरी तरह रोकने की कार्य योजना बनाई गई है।
कश्मीर में आपरेशन के लिए बनाई गई बड़ी रणनीति
दूसरे मोर्चे पर युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 80 हजार करोड़ के प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज को त्वरित गति से लागू करने की योजना है, ताकि कश्मीरी युवा आतंकी संगठनों के झांसे में न आएं। सूत्रों के मुताबिक 1990 के दशक में आतंकवाद से निपटने के लिए अपनाई गई रणनीति में से कुछ फैसलों को फिर से लागू किया जा रहा है।
इसके तहत कासो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। हिजबुल मुजाहिदीन का कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में खास प्रभाव है। यही कारण है कि हिजबुल के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद व्यापक हिंसा फैली।
आतंकी सब्जार भट के मारे जाने के बाद फिर से उसी तरह की हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही है, लेकिन बुरहान वानी के मामले से सबक लेते हुए इस बार घटना के तुरंत बाद कर्फ्यू और कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की गई है। आपरेशन केटीसी के तहत लश्कर कमांडर अबू दुजाना को घेरने की रणनीति पर काम हो रहा है। अबू दुजाना पाकिस्तानी आतंकी है और उसने कश्मीर में अपना बेस बना लिया है। ग्रामीणों के बीच पैठ के कारण वह 5 बार सेना की घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहा है।
सब्जार के साथ थे और दो आतंकी