जम्मू-कश्मीरः लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के हत्यारों को सेना ने उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जारी मुठभेड़ में मारे गए 8 आतंकियों में दो आतंकी वो भी मार गिराए गए हैं जो इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल थे। सेना के 15वीं कमांड की जीओसी एके भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट को मारने वालों में इशफाक मलिक और रईस ठोकर शामिल थे जो मुठभेड़ में मारे गए। बता दें कि कुलगाम जिले के रहने वाले 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज 2 राजपुताना राइफल्स में तैनात थे।
वो अपनी पहली छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शिरकत के लिए आए थे। रात को करीब 10 बजे तीन आतंकियों ने उनके घर से उनका अपहरण कर लिया था।
जिसके बाद उनका शव उनके घर से तीन किलीमीटर दूर हरमेन गांव से मृत हालत में बरामद हुआ था। आतंकियों ने बेहद बर्बरता से उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस युवा अफसर का जबड़ा-घुटने तोड़ दिए थे और दांत भी निकाल दिए थे।
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि मारे गए सभी आतंकियों के परिजनों ने उनकी पहचान कर ली है और उन पर अपना दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सेना के दो जवान भी आतंकियों से मार्चा लेते हुए शहीद हो गए।
गौरतलब है कि शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। दक्षिण कश्मीर में रविवार देर रात से चल रहे दो एनकाउंटर में अब तक आठ आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस की ओर से आठों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा है। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों को शोपियां में आतंकी गुटों की बैठक होने की बात पता चली। इस बैठक में आतंकी गुट अमर नाथ यात्रा पर एक बार फिर से बड़ा हमला करने की रणनीति तैयार करने वाले थे।
Excellent synergy has developed between the police, army, CRFP and the troops on ground. We had been looking for the terrorists who killed Lt Ummer Fayaz, today we neutralised them. All terrorists killed today were locals: AK Bhatt, GOC Army's 15 Corps #JammuAndKashmir pic.twitter.com/svLT15I9Om
— ANI (@ANI) April 1, 2018