फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army killed two terrorist who was killed umar faiyaz

जम्मू-कश्मीरः लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के हत्यारों को सेना ने उतारा मौत के घाट

Sun, 01 Apr 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 01 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
indian army killed two terrorist who was killed umar faiyaz
OMAR FAIYAZ - फोटो : FILE PHOTO

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जारी मुठभेड़ में मारे गए 8 आतंकियों में दो आतंकी वो भी मार गिराए गए हैं जो इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल थे। सेना के 15वीं कमांड की जीओसी एके भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट को मारने वालों में इशफाक मलिक और रईस ठोकर शामिल थे जो मुठभेड़ में मारे गए। बता दें कि कुलगाम जिले के रहने वाले 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज 2 राजपुताना राइफल्स में तैनात थे।
विज्ञापन


वो अपनी पहली छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शिरकत के लिए आए थे। रात को करीब 10 बजे तीन आतंकियों ने उनके घर से उनका अपहरण कर लिया था।

जिसके बाद उनका शव उनके घर से तीन किलीमीटर दूर हरमेन गांव से मृत हालत में बरामद हुआ था। आतंकियों ने बेहद बर्बरता से उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस युवा अफसर का जबड़ा-घुटने तोड़ दिए थे और दांत भी निकाल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि मारे गए सभी आतंकियों के परिजनों ने उनकी पहचान कर ली है और उन पर अपना दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सेना के दो जवान भी आतंकियों से मार्चा लेते हुए शहीद हो गए। 

गौरतलब है कि शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। दक्षिण कश्मीर में रविवार देर रात से चल रहे दो एनकाउंटर में अब तक आठ आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस की ओर से आठों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा है। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों को शोपियां में आतंकी गुटों की बैठक होने की बात पता चली। इस बैठक में आतंकी गुट अमर नाथ यात्रा पर एक बार फिर से बड़ा हमला करने की रणनीति तैयार करने वाले थे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed