फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army killed two Pak soldiers in Naushera sector

सीमा पर पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब, 2 पाक सैनिक ढेर, 5 घायल

Sun, 11 Nov 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Indian army killed two Pak soldiers in Naushera sector
indian army - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन तथा स्नाइपर हमले का सेना ने करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि पांच घायल हैं। तीन मोबाइल बंकर भी ध्वस्त कर दिए गए हैं, जिससे स्नाइपर हमले किए जा रहे थे। इस बीच रविवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से एक जवान शहीद हो गया। तीन दिनों में दो जवान और एक पोर्टर स्नाइपर का निशाना बने हैं। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में शनिवार को पूरी रात गोले बरसाए गए। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए नौशेरा सेक्टर में दो सैनिकों को मार गिराया गया। सुंदरबनी सेक्टर में पांच सैनिक घायल हुए हैं, जबकि नौशेरा सेक्टर में ही तीन मोबाइल बंकर को सेना ने नष्ट किया है। दोनों तरफ से अधिक उच्च मारक क्षमता वाले हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एलओसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में राजा पोस्ट पर तैनात सेना की 24 मराठा रेजीमेंट के नायक जी केशव
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमगीर को निशाना बनाते हुए स्नाइपर शॉट मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सेना के चिकित्सा शिविर में ले जाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्नाइपर शॉट दागे जाने के बाद सेना ने भी पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए जमकर गोलाबारी की। केशव महाराष्ट्र के नासिक जिले के श्रीरामपुर गांव के
थे।

वहीं, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार और माल्टी सेक्टर में शनिवार की देर रात से रविवार तड़के तक गोले दागे। नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना
बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी की। सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। गोलीबारी से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। रात साढ़े दस बजे शुरू हुई गोलाबारी सुबह पांच बजे तक जारी रही। 
 

नियंत्रण रेखा पर चौकसी और बढ़ाई गई

Indian army killed two Pak soldiers in Naushera sector
indian army - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपर हमले तेज होने के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अब धोखे से भारतीय जवानों को मारने की रणनीति पर काम कर रहा है। पाकिस्तानी सेना इन दिनों नियंत्रण रेखा पर राजोरी से लेकर पुंछ तक स्नाइपर हमलों एवं गोलाबारी की घटनाओं को इसलिए अंजाम दे रही है, ताकि वह आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवा सके। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की कोशिश है कि अधिक से अधिक आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराई जाए। ताकि कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने के अपने नापाक इरादे को अंजाम दे सके। 

स्नाइपर हमले
11 नवंबर: राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमले में महाराष्ट्र का जवान जी केशव सोमगीर शहीद
10 नवंबर: पलांवाला सेक्टर में स्नाइपर हमले में सांबा निवासी जवान वरुण कटल शहीद, अलग-अलग स्थानों पर तीन जवान घायल
09 नवंबर: पलांवाला सेक्टर में स्नाइपर शॉट से पोर्टर दीपक कुमार की मौत 
06 नवंबर: राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल में स्नाइपर शाट से एक जवान घायल 

सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सर्वाधिक
पिछले आठ साल में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सबसे अधिक हुई हैं। पहले सात महीने में 1435 घटनाएं सीजफायर उल्लंघन की हुईं। इसमें 52 की मौत तथा 232 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed