फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army killed six pakistani soldiers while retaliating ceasefire violation on loc in poonch

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, मार गिराए छह सैनिक

Fri, 27 Dec 2019 04:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 27 Dec 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Indian army killed six pakistani soldiers while retaliating ceasefire violation on loc in poonch
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में अपने साथी की शहादत का 48 घंटे से भी कम समय में बदला लेते हुए जवाबी कार्रवाई में छह पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। गुरुवार रात भारतीय सेना ने पाक के चार सैनिक पुंछ और राजौरी जिले के विभिन्न सेक्टरों में जवाबी कार्रवाई में मार गिराए। वहीं दो पाक सैनिकों को गुरुवार दोपहर उड़ी सेक्टर में मार गिराया था।  ज्ञात हो कि बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। चुरंडा गांव में एक महिला की भी मौत हुई थी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर उड़ी सेक्टर और पुंछ-राजौरी में गोलाबारी की गई। सुबह साढ़े नौ बजे सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही सिलिकूट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए। कुछ पोस्ट को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


एक दिन बाद गोलाबारी शुरू होते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। प्रशासन का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहन तथा एंबुलेंस तैयार रखे गए हैं। गोलाबारी से इन इलाकों के लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर के सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। वहीं, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन पुंछ जिले के कृष्णा घाटी व मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की गई। शाम को शुरू हुई गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बुधवार देर रात भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के शाहपुर, कस्बा और किरनी में मोर्टार से गोलाबारी की थी।  

राजनाथ बोले, जो भी जरूरी कदम, वो उठाएंगे
ताजा संघर्ष विराम उल्लंघन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा था कि सीमा सुरक्षा को लेकर पूरे देश को आश्वस्त रहना चाहिए। जो भी जरूरी होगा, वह कदम उठाया जाएगा। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। राजनाथ ने दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एस्टेट्स मैनेजमेंट में एक्सीलेंस अवार्ड्स बांटने के बाद ये बातें कहीं।

5 अगस्त के बाद बढ़ा संघर्ष विराम उल्लंघन
पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को उड़ी सेक्टर, पुंछ के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। बीते रविवार को भी नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ था। 21 और 22 दिसंबर की रात भी पाकिस्तानी सेना ने मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed