दुश्मन के टैंकों का 'काल' बनेगी इस्राइल से आई ये मिसाइल, भारतीय सेना ने सीमा पर की तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल तैनात करने का फैसला लिया है। भारत ने हाल हीं में इस्राइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले के बाद सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को आपातकालीन खरीद के लिए अधिकार दिए थे। इसके तहत ही स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी गई हैं।
भारत नए हथियारों को अपने बेड़े में शामिल कर अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई मिसाइल को भारतीय सेना में शामिल किया गया है। यह इस्राइल की स्पाइक मिसाइल (Spike Missile) है। आधुनिक तकनीक से बनी इस मिसाइल को टैंक किलर्स (Tank Killers) के नाम से भी जाना जाता है।
इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैंक-रोधी ऑपरेशन के लिए किया जाता है। आतंकवादियों के छिपने वाले ठिकानों को नष्ट करने में इन मिसाइल का उपयोग किया जाता है। भारतीय सेना ने हाल ही में करीब एक महीने पहले नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के शिविर और लॉन्च पैड को निशाना बनाया था जिसमें चार से छह आतंकवादी मारे गए थे।
बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से जुड़ी मिसाइल की कहानी
इस्राइल के साथ इन मिसाइलों की डील भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से भी जुड़ी है। जब 26 फरवरी को भारतीय मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के ट्रेनिंग कैंपों को तबाह किया। उसके बाद ही भारत ने इन मिसाइलों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की। इसके पहले भारत उस मिसाइल का इंतजार कर रहा था जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तैयार कर रहा है।
- स्पाइक एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है, जो काफी ताकतवर हथियार के रूप में भारतीय थल सेना में शामिल हुई है।
- यह अपने वार से दुश्मन के टैंक को ध्वस्त कर सकती है।
- सूत्रों के अनुसार, इस्राइल से स्पाइक मिसाइलों का पहला जत्था करीब 10 दिन पहले ही भारत पहुंच चुका है।
- इसमें 210 स्पाइक मिसाइलों के साथ-साथ दर्जनों लॉन्चर्स भी भारतीय सेना में शामिल किए गए हैं।
- इस स्पाइक मिसाइल की क्षमता चार किलोमीटर दूरी तक वार करने की है।
- इसे 30 सेकेंड में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि रीलॉन्च के लिए यह मिसाइल महज 15 सेकेंड में तैयार हो सकती है।
- यह मिसाइल रात के अंधेरे में भी दुश्मन को पहचान कर सही वार कर सकती है।
- भारत ने करीब 280 करोड़ रुपये में इस्राइल से ये मिसाइलें खरीदी हैं।