फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army foiled an infiltration attempt by a Pakistani BAT on LOC in Kupwara sector

सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को ऐसे किया था नाकाम, जान बचाने के लिए फड़फड़ाते नजर आए आतंकवादी

Fri, 27 Sep 2019 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Indian Army foiled an infiltration attempt by a Pakistani BAT on LOC in Kupwara sector
लाल घेरे में आतंकी - फोटो : ani

भारतीय सेना को 30 जुलाई को कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद सेना के जवानों ने कार्रवाई शुरू की। सेना की कार्रवाई और जवानों की मुस्तैदी से सहमे आतंकी जैसे तैसे जान बचाकर भागे। आतंकवादी भारतीय चौकियों पर हमले और घुसपैठ की फिराक में थे।

विज्ञापन

 


इससे पहले भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था

सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था। सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे। पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं। 

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 4 अगस्त को 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं थी। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था।

ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed