{"_id":"d2c04435cff78e8afa7abf85f6335a94","slug":"indian-army-encounter-exclusive-video-from-shopian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार देखें आतंकियों से मुठभेड़ का LIVE वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार देखें आतंकियों से मुठभेड़ का LIVE वीडियो
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 21 Jan 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के कैल्लर के पहाड़ी इलाके में 15 जनवरी, 2015 को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ का वीडियो अमर उजाला के हाथ लगा है।
विज्ञापन
इस वीडियों में जो दृश्य दिखाए गए है वह काफी चौंका देने वाले हैं। इस वीडियो में जो कुछ दर्शाया गया है वो सीधा 'ग्राउंड जीरो' के दृश्य हैं। जिनमें साफ देखने को मिल रहा है कि किन कठिन परिस्थितियों में जवानों द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सेना द्वारा चलाया जा रहा यह ऑपरेशन इस वर्ष का अबतक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इसमें सा दिख रहा है कि इलाके में बर्फबारी होने के बावजूद भी किस तरह से जवानों ने ऑपरेशन के दौरान सतर्कता बरती और कैसे कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस ऑपरेशन में 5 टॉप खुखार आतंकियों को मार गिराया जिनका सम्बन्ध जैश-ए-मोहम्मद और हिज़्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठनों से था और इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार का कुछ नुकसान नहीं पहुंची।