{"_id":"5f943d2f24abfc7d66194f3c","slug":"indian-army-destroys-pakistani-drone-quadcopter-on-loc-kerni-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराया, बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराया, बढ़ाई गई सतर्कता
Sat, 24 Oct 2020 08:11 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर किरनी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन क्वाडकॉप्टर को सेना ने मार गिराया। सेना के अनुसार क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैविक 2 प्रो मॉडल) को शनिवार सुबह सेना ने मार गिराया। मार गिराने के बाद इसे फॉरवर्ड इलाके से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, इससे किसी प्रकार के हथियार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री के बरामद होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही पूरे इलाके में पैनी निगाह रखने को कहा गया है। साथ ही इस नई सुरक्षा चुनौती के प्रति भी सतर्क रहने को कहा गया है। ज्ञात हो कि पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ महीनों से आईबी तथा एलओसी पर ड्रोन से हथियार गिराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सबसे पहले कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में क्वाडकॉप्टर से हथियार भेजे गए थे, जिसे बीएसएफ ने बरामद कर लिया था। इसके बाद सांबा और अखनूर सेक्टर में भी ड्रोन कई बार देखे गए।