{"_id":"5b8034dc42c79246547c4c61","slug":"indian-army-chief-bipin-rawat-visit-jammu-kashmir-ordered-to-take-strict-action-against-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों की हरकतों का दें मुंहतोड़ जवाब, घुसपैठ की हर कोशिश को करें नाकाम: सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मनों की हरकतों का दें मुंहतोड़ जवाब, घुसपैठ की हर कोशिश को करें नाकाम: सेना प्रमुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने तथा दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।
चिनार कोर मुख्यालय में उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें सेना कमांडरों ने कश्मीर में सुरक्षा हालत की जानकारी दी। एलओसी पर सुरक्षा तैनाती और घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया। सेना प्रमुख ने एलओसी पर और अधिक सतर्कता बरतने की हिदायत दी ताकि घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया जा सके।
उन्होंने घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी रखने को भी कहा। साथ ही हिदायत दी कि इसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखा जाए। इसके अलावा ताजा मुठभेड़ों और अमरनाथ यात्रा को लेकर भी जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति में सुधार लाने के लिए किए गए उपायों की सरहाना की। उन्होंने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
श्रीनगर पहुंचने पर सेना प्रमुख का स्वागत 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने किया। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने राजभवन जाकर पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की।