फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian airforce rescue a pregant lady Stanzin Laton in leh, kargil

जम्मू कश्मीरः वायुसेना ने खराब मौसम में एयरलिफ्ट करके बचाई प्रेगनेंट महिला की जान

Sun, 18 Feb 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 18 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
indian airforce rescue a pregant lady Stanzin Laton in leh, kargil
airforce

चाहे रेगिस्तान हो या फिर बर्फीली पहाड़ियां, हर एक कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए भारतीय वायु सेना हमेशा तैयार रहती है। सेना ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाते हुए गर्भवती महिला की जान बचाई है। 

विज्ञापन


एयर फोर्स स्टेशन लेह में तैनात सियाचिन पायनियर्स द्वारा शिनकुन-ला पास घाटी के कुर्गिआक में फंसी गर्भवती महिला को खराब मौसम के बावजूद भी एयरलिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार तीन माह से गर्भवती महिला स्टैन्जिन लाटोन की तबीयत अचानक से खराब हो गई।
विज्ञापन


सह डिसफेगिया से पीड़ित थी। यह इलाका भारी बर्फबारी के कारण शेष क्षेत्र से स्थल मार्ग से कटा था। इसके चलते उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए केवल एयरलिफ्ट करना ही एकमात्र चारा था। मामला सामने आने के बाद इसकी जिम्मेदारी सियाचिन पायनियर्स को सौंपी गई, लेकिन मौसम खराब होने के चलते यह चुनौती भरा कार्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन वायु सेना के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियां शुरू कर दीं। तब तक दोपहर के दो बज चुके थे। मौसम भी रुख बदल रहा था, लेकिन इस बीच मौसम का आंकलन कर उन्होंने अपने दो हेलीकाप्टर की फार्मेशन तैयार की और 30 मिनट की भीतर टेक-ऑफ करने को तैयार हो गए।

अपने इरादों को और मजबूत करते हुए वायुसेना के विंग कमांडर एसआई खान और लाइट लेफ्टिनेंट प्रवीण लीड एयरक्राफ्ट में जबकि विंग कमांडर एसके प्रधान और स्क्वॉड्रन लीडर ए बेडेकर दूसरे विमान में खराब मौसम के बीच पहले सफलतापूर्वक पदम गाव में लैंड करवाने में सफल रहे।

अब आगे की दूरी केवल 50 किलोमीटर की थी, लेकिन बर्फ से ढकी पहाड़ियों के चलते वहां लैंड करना काफी मुश्किल था। आखिरकार हर खतरे को मात देते हुए एक ढलान पर लैंडिंग कराई गई। ऊंचाई अधिक होने के कारण महिला को सांस लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन किसी तरह से महिला को वहां से एयरलिफ्ट किया गया और लेह के अस्पताल पहुंचाया गया।गौरतलब है कि पाकिस्तान और चीन की सीमा से सटा लेह इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। सड़क मार्ग से यहां पहुंचना बेहद मुश्किल है।


 लिहाजा, वायु सेना की समय रहते की गई कार्रवाई के चलते जच्चा-बच्चा की जान बचाई जा सकी। इससे पूर्व भी वायु सेना द्वारा गुरेज से एक बच्चे को श्रीनगर एयरलिफ्ट कर उसकी जान बचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed