फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian air defense radars detected two Pakistani Air Force jets go supersonic 10KM from LoC

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर दागे गोले, पुंछ में कई जगहों पर भारी गोलाबारी

Wed, 13 Mar 2019 07:04 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: sapna singla Updated Wed, 13 Mar 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Indian air defense radars detected two Pakistani Air Force jets go supersonic 10KM from LoC
पाकिस्तानी विमान एफ-16 - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

दो दिन की खामोशी के बाद बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की। पांच गोले क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर दागे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पाकिस्तान की तरफ से दागे गए गोलों की वजह से ट्रेड सेंटर में बने शेड और एक्स-रे रूम को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


गोलाबारी के दौरान वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, मजदूर और ट्रक चालकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित कर दिया गया। जिले के कृष्णाघाटी, गुलपुर, करमाड़ा, सलोत्री, जलास में भी पाकिस्तान ने गोले दागे।
विज्ञापन




बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। करीब एक बजे पाकिस्तानी सेना ने क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर को भी निशाना बना कर एक के बाद एक 120 एमएम के पांच गोले दागे। तीन गोले ट्रेड सेंटर के अंदर और दो बाहर गिरे। गोले फटने से वहां धुआं भर गया। मौके पर मौजूद ट्रक चालक, अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और मजदूरों को जहां छिपने की जगह मिली, वहीं छिप गए। धुआं छंटते ही वहां से भाग खड़े हुए। पीओके जाने वाला जो सामान जांच के लिए जहां पड़ा था, वहीं पड़ा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने की गोलाबारी

क्रास एलओसी ट्रेड कस्टोडियन फरीद अहमद कोहली का कहना था कि मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में काम सामान्य रूप से चल रहा था। अचानक एक बजे के करीब नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की आवाजें आने लगीं। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते दो मोर्टार शेल ट्रेड सेंटर में आकर गिरे। उसके बाद लगातार तीन और शेल आसपास आकर गिरे। जिस समय गोलाबारी शुरू हुई, भारत के 35 ट्रक सामान लेकर पीओके जा चुके थे, जबकि पीओके के 34 ट्रक चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के इस पार आ गए थे। उन्हें इमिग्रेशन सेंटर में रोक दिया गया और गोलाबारी थमने के बाद उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। भारत के 35 ट्रक पीओके में सामान उतार कर लौट आए हैं। 

तीसरी बार बनाया निशाना
पाकिस्तान की तरफ से तीसरी बार ट्रेड सेंटर को निशाना बनाया गया है। इसे लेकर ट्रेडर्स और मजदूरों का कहना था कि क्रास एलओसी ट्रेड से 700-800 लोगों के परिवार पल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों के बीच रिश्ते भी बेहतर हो रहे हैं, जो पाकिस्तान को पसंद नहीं आते हैं। इसलिए वह ट्रेड बंद करवाने के लिए इस प्रकार की हरकतों को अंजाम दे रहा है।

पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में बुधवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बुधवार को दोपहर में करीब पौने दो बजे नौशेरा सेक्टर के मकड़ी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी। छोटे-बड़े हथियारों से की गई गोलाबारी का सेना ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed