बैठक के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, अगर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा है कि कॉमनवेल्थ संसदीय एसोसिएशन (सीपीए) की बैठक में अगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर को नहीं बुलाया गया तो भारत इस बैठक का बहिष्कार करेगा।
ये बैठक 30 सितंबर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होनी है और इसमें सुमित्रा महाजन समेत भारतीय राज्यों की विधानसभा के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताते हुए इसकी विधानसभा के अध्यक्ष को बैठक में शामिल होने का न्यौता नहीं दिया है।
भारत की चेतावनी
फोटो- अध्यक्ष कविंदर गुप्ता
सुमित्रा महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'जैसे ही हमें जानकारी मिली कि जम्मू-कश्मीर के स्पीकर को बैठक में नहीं बुलाया गया है, हमने सीपीए अध्यक्ष से संपर्क किया।'
सुमित्रा महाजन ने कहा कि सीपीए के अध्यक्ष ने इस बारे में पाकिस्तान संसद के स्पीकर से बात की है और कहा है कि सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।
लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सीपीए अध्यक्ष को सूचित कर दिया जाएगा कि अगर जम्मू-कश्मीर के स्पीकर को आमंत्रित नहीं किया गया तो पूरा भारतीय क्षेत्र इस बैठक का बहिष्कार करेगा।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष कविंदर गुप्ता ने 'बहिष्कार' के फ़ैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 'बहिष्कार' से दुनिया में बड़ा संदेश जाएगा।
लंदन स्थित सीपीए के 53 सदस्य देश हैं और ये विभिन्न कॉमनवेल्थ देशों में सालाना बैठक आयोजित करते हैं। पाकिस्तान पहली बार इस बैठक की मेज़बानी कर रहा है।