फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India-Pakistan Cricket: Students banned from leaving their rooms at Srinagar NIT

India-Pakistan Cricket : श्रीनगर एनआईटी में छात्रों के कमरों से बाहर निकलने पर रोक, हुड़दंग मचाया तो कार्रवाई

Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
सार

छात्रों को हिदायत दी गई है कि वह संस्थान, छात्रावास में किसी की हार या जीत पर अनुशासन का उल्लंघन न करें। मैच के दौरान छात्रों को अपने कमरों में रहना होगा। किसी को अपने कमरे में लाने व समूह में मैच देखने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
India-Pakistan Cricket: Students banned from leaving their rooms at Srinagar NIT
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट एशिया कप के मद्देनजर रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच है। इससे एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर ने छात्रों को संस्थान और छात्रावास में कोई अनुशासनहीनता या विवाद खड़ा न करने के निर्देश दिए हैं। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने नोटिस जारी कर कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे संस्थान, छात्रावास में किसी की हार या जीत पर अनुशासन का उल्लंघन न करें। मैच के दौरान छात्रों को अपने कमरों में रहना होगा। किसी को अपने कमरे में लाने व समूह में मैच देखने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


यदि किसी विशेष कमरे में मैच देखने वाले छात्रों का समूह पाया गया तो जिनको कमरा आवंटित होगा, उन्हें संस्थान के छात्रावास के आवास से वंचित कर दिया जाएगा। इसमें शामिल सभी छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में हिदायत जारी की गई है कि कोई भी छात्र मैच से संबंधित किसी भी सामग्री को सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे। मैच के दौरान या उसके बाद छात्रावास, कमरों से बाहर न निकलें।

2016 में भारत वेस्टइंडीज मैच के दौरान मचा था हुड़दंग

बता दें कि 31 मार्च, 2016 को भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय टीम की हार के बाद एनआईटी श्रीनगर के सामने पटाखे फोड़े गए थे। इंस्टीट्यूट में मौजूद गैर कश्मीरी छात्रों के हॉस्टल पर कश्मीरी छात्रों की ओर से जश्न मनाने के दौरान पत्थर फेंके गए थे।

इसके बाद कैंपस में तनाव पैदा हो गया था और पुलिस को तैनात करना पड़ा। मामला बढ़ता देख एनआईटी प्रशासन ने संस्थान को अगले आदेश तक बंद रखने का भी नोटिस जारी कर दिया था। बवाल में कई गैर स्थानीय छात्र घायल भी हुए थे और मामले ने तूल पकड़ लिया था।



छात्रों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर गृह मंत्री, मानव संसाधन मंत्री और प्रधानमंत्री तक से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद उस समय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे मामले में हस्तक्षेप कर तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात कर इसका संज्ञान लेने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed