फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india pakistan boarder rs pura

सीमा पर पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत का खुलासा

Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
india pakistan boarder rs pura

जम्मू से लगभग 30 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे डेयरियां गांव में पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


यहां पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए बनाई जा रही एक और सुरंग मिली है। ‘नो मैन्स लैंड’ से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित पाकिस्तान की फजल पोस्ट से आरंभ हुई यह सुरंग भारतीय क्षेत्र के अल्लाह माई दे कोठे (एएमके) पोस्ट की ओर करीब 20 मीटर लंबी है।

सुरंग की जानकारी मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी राकेश कुमार ने मौके का जायजा लिया और पाकिस्तान रेंजरों से इस संबंध में विरोध दर्ज कराया।

ट्रैक्टर का पह‌िया फंसने से सुरंग का पता चला

india pakistan boarder rs pura

आईजी शर्मा ने बताया कि लगभग तीन फुट चौड़ी सुरंग में कोई भी आसानी से आरपार हो सकता है। पाकिस्तानी रेंजरों से जब इस पर विरोध जताया गया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

आईजी के अनुसार इस संबंध में पाकिस्तानी अधिकारियों से लिखित विरोध भी दर्ज करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर यह चौथी सुरंग मिली है।

इससे पहले एक सांबा में और दो सुरंगें अखनूर सेक्टर में मिल चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवान तीन-चार दिन से सीमा पर ‘नो मैन्स लैंड’ में ट्रैक्टर से एंटी टर्निग मेजर एक्सरसाइज के तहत जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का एक पहिया गड्ढे में फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने जीरो लाइन के पास जाने पर प्रतिबंध लगाया

india pakistan boarder rs pura

एक जवान ने जब इसकी जांच की तो जीरो लाइन के नाका चार के पिलर 805 से 806 के बीच उसे सुरंग दिखी। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

मौके पर जाकर जांच करने पर वह बड़ी सुरंग मिली। सूचना पाकर आईजी बीएसएफ राकेश शर्मा, डीआईजी धर्मेंद्र पारिख और बीएस कसाना, बीएसएफ की 127वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे।

जेसीबी मंगवा कर जांच करवाई गई। आईजी ने बताया कि फिलहाल जांच आरंभिक सत्र पर है। पूरी जांच होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो, आर्मी इंटेलिजेंस, बीएसएफ की खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ ने जीरो लाइन के पास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जीरो लाइन के पास खेती करने वाले किसानों को भी वहां नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed