फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india is not built wall on LoC: rr nimbhorkar

पाक ने भारत पर लगाया LOC पर दीवार बनाने का आरोप

Mon, 28 Sep 2015 11:08 AM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
india is not built wall on LoC: rr nimbhorkar

लाइन आफ कंट्रोल पर किसी तरह की पक्की दीवार बनाने का सेना का कोई इरादा नहीं है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत पर दस फुट ऊंची दीवार बनाने के लगाए आरोपों को भ्रम फैलाने वाला है।

विज्ञापन


सेना की 16 कोर के जनरल आफिसर इन कमांडिंग (जीओसी) आरआर निंभोरकर ने पाक के आरोपों पर कहा कि सेना की ऐसी कोई योजना नहीं है। हमारे सैनिक ही दीवार हैं।

उन्होंने कहा कि एलओसी पर समय-समय पर कंटीले तारों के मैटेरियल में बदलाव किया जाता है। जैसे पहले लोहे की तार थे, जो बर्फ वगैरह में खराब हो जाते थे। इसे फाइबर में बदला गया।
विज्ञापन

एलओसी पर पावरफुल लाइटें लगाईं गईं

india is not built wall on LoC: rr nimbhorkar

एलओसी पर पावरफुल लाइटें लगाईं गईं। लेकिन दीवार बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पाक ने आरोप में कहा है कि भारत 197 किलोमीटर वर्किंग बाउंड्री पर दीवार बनाने की योजना बना रहा है।

जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात होने के बाद सेना के कार्यों पर राजनीतिक दबाव की चर्चाओं को नकारते हुए जीओसी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सेना अपने तरीके से काम कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में शांति बनाना सेना का मुख्य उद्देश्य है। उसमें हम अब तक पूरी तरह सफल रहे हैं। रियासत की सरकार भी चाहती है कि शांति हो, ताकि विकास कार्य हो सकें।

पीओके में चल रहे 37 आतंकी प्रशिक्षण केंद्र

india is not built wall on LoC: rr nimbhorkar

एलओसी के उस पार आतंकियों की संख्या में अंतर पर जीओसी ने कहा कि यह तय है कि पीओके में 37 आतंकी प्रशिक्षण सक्रिय हैं। वहां आतंकियों को भारत विरोधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जहां तक संख्या में अंतर का सवाल है, इस काम में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां लगी हुईं हैं। वह अपनी रिपोर्ट अपने मुख्यालय में देती हैं। उनकी रिपोर्ट कम्पाइल होती है।

इसलिए अक्सर आतंकियों की संख्या में थोड़ा अंतर आ जाता है। लेकिन यह तय है कि बड़ी संख्या में आतंकी एलओसी के पार घुसपैठ के लिए बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed