{"_id":"c46a3ee50f6a84966831c3fcfb0dbbcd","slug":"independent-legislator-rashid-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कश्मीर में लोगों की अपेक्षा जानवरों को ज्यादा अधिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कश्मीर में लोगों की अपेक्षा जानवरों को ज्यादा अधिकार'
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 10 Dec 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंगेट विधानसभा से निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को पुलिस ने कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इंजीनियर राशिद अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के मौके पर अपने कुछ समर्थकों के साथ प्रोटेस्ट मार्च कर रहे थे।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद अपनी पार्टी अवामा एतिहाद पार्टी के समर्थकों के साथ शेर-ए-कश्मीर पार्क में विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रेजीडेंसी रोड पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अवामा एतिहाद पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि 'राज्य में कश्मीरी लोगों की अपेक्षा जानवर अधिक सुरक्षित हैं। ' इंजीनियर राशिद के समर्थकों ने कुत्ते और बकरियों के गले में तख्तियां बांधकर उन पर स्लोगन लिखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें यह दिखाया गया था कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी लोगों की अपेक्षा जानवर अपने अधिकारों का अधिक आनंद ले रहे हैं।
अवामा एतिहाद पार्टी के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्सन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।