फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   income tax raid on several traders and business houses in jammu and srinagar

आयकर की 40 ठिकानों पर छापेमारी, जम्मू-कश्मीर के कई बड़े कारोबारी रहे निशाने पर

Thu, 14 Mar 2019 08:48 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय जैन Updated Thu, 14 Mar 2019 08:48 PM IST
सार

  • अहम दस्तावेज, नकदी समेत अन्य चीजें कब्जे में
  • जम्मू व श्रीनगर दोनों स्थानों पर चली कार्रवाई

विज्ञापन
income tax raid on several traders and business houses in jammu and srinagar
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग ने जम्मू और श्रीनगर में कई बड़े कारोबारी के 40 ठिकानों पर गुरुवार को एक साथ छापेमारी की। इस दौरान घर से लेकर इनके शोरूम, दुकान, होटल तथा कार्यालयों में तलाशी ली गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी, बैंक संबंधी रिकार्ड तथा इलेक्ट्रानिक गेजेट कब्जे में लिए। देर रात तक छापेमारी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


आयकर विभाग की पंजाब से कई टीमें 30 से अधिक गाड़ियों में गुरुवार सुबह जम्मू पहुंची। यहां उन्होंने जम्मू संभाग की टीम, पुलिस और सुरक्षा बलों को साथ लेकर सुबह आठ बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी। इसमें प्रमुख रूप से बानिया ग्रुप, कपाही बिल्डर्स के साथ अन्य कारोबारी के 30 से 32 ठिकानों पर छापेमारी हुई। 
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमों ने राज तिलक रोड, रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड के निकट, गंग्याल और गांधी नगर स्थित कारोबारी के घर, दुकान, शोरूम, होटल, कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर देर रात तक डेरा डाले रखा। ग्रीन बेल्ट गांधी नगर में बानिया ग्रुप के मालिक और रिश्तेदारों के घरों पर आयकर विभाग की टीम सबसे ज्यादा सख्त दिखी। बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप के ज्यादातर ठिकानों पर विभाग की नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग कुछ दिनों से जम्मू के कई बड़े व्यापारियों पर नजर रख रहा था, जिन व्यापारियों के यहां वीरवार को छापेमारी हुई है, उनके कारोबार और इनकम टैक्स रिटर्न मेल नहीं खा रहे थे। इसे देखते हुए छापेमारी की गई है। आयकर विभाग ने सभी व्यापारियों के घर व अन्य जगहों से संपत्ति संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, कैश समेत अन्य चीजें अपने कब्जे में लिए। आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी पूरी होने तक कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।


श्रीनगर में भी हुई छापेमारी
विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के 50 अधिकारियों की टीम ने श्रीनगर में भी पांच बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को वहां से भी आय छिपाने और रिटर्न नहीं भरने और काफी कैश मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। इसे देखते हुए जम्मू के साथ श्रीनगर में भी छापेमारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed