{"_id":"1d1dbb9b462249c79b5612889656ca80","slug":"income-tax-eye-on-electoral-expenses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्चे पर आयकर विभाग की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्चे पर आयकर विभाग की पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Nov 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
एक ओर जहां निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान बंटने वाले नोटों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं आयकर विभाग भी ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रहा है, जो बड़ी राशि इधर से उधर करते हैं। इसके लिए आयकर विभाग ने बाकायदा रेल हेड कांप्लेक्स में नोडल कार्यालय खोला है।
विज्ञापन
साथ ही आयकर अफसरों की टीमें बनाईं हैं, जो चुनावी राशि की जांच करेंगी। आयकर कमिश्नर (जम्मू-कश्मीर) एके ठटाई के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे लोगों पर खास नजर रखी जा रही है, जो बिना पुख्ता कागजों के चुनाव के दौरान बड़ी राशि लेकर इधर से उधर करते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा चुनाव का संचालन करने वाले आयोग के अफसर भी जब बड़ी राशि पकड़ते हैं, तो उसकी जांच आयकर अफसरों को सौंपी जाती है। उनकी जांच पड़ताल के बाद ही तय किया जाता है कि राशि किसी अन्य काम के लिए ले जाई जा रही थी या फिर चुनाव के लिए।
विज्ञापन
कमिश्नर ठटाई के अनुसार विभाग की ओर से बनाई गई टीमें डिप्टी कमिश्नर मिनी चंद्रण के दिशा निर्देश पर काम कर रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के दौरान कुछ ऐसे भी लोग आयकर विभाग के हत्थे चढ़ते हैं, जो एक-डेढ़ लाख रुपये से ऊपर राशि लेकर चलते हैं।
यह राशि उनके कारोबार के लिए होती है, लेकिन रिकार्ड में उसे अकसर दर्ज नहीं किया जाता। इसलिए चुनाव के दौरान आयकर टीमें खास सतर्कता बरतती हैं।